सेवानिवृत्त कर्मियों ने सभी को मिलकर कार्य करने किया प्रेरित 

भिलाई निगम प्रशासन ने 8 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई

सेवानिवृत्त कर्मियों ने सभी को मिलकर कार्य करने किया प्रेरित 

भिलाई (असं)।  62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 8 कर्मचारियों को गुरुवार को ससम्मान विदाई दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी एवं उपायुक्त रामकांत साहू ने कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों व अनुभव को बताते हुए सभी को मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।


सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। उपायुक्त रमाकांत साहू ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने निगम प्रशासन को मजबूत स्तंभ बनाने में अपनी सेवाएं दी है। जोन आयुक्त प्रीती सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद किसी भी जरूरत पर आप बेझिझक निगम परिवार से मदद ले सकते है, सेवानिवृत्त के बाद भी निगम परिवार का हिस्सा है, विभिन्न उपलब्धियों में आप लोगों की भूमिका रही है।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में राजकुमार साहू उपअभियंता जोन 03, श्रीमती तुलसीवृन्दा देवांगन कार्यालय अधीक्षक मुख्य कार्यालय, श्रीमती संध्या कोरडे  सहायक ग्रेड 02 जोन 03, सुरेश मिसार सहायक राजस्व निरीक्षक जोन 01, हेमन्त कुमार वर्मा मोटर मैकेनिक वाहन शाखा, चंदनपुरी गोस्वामी मोटर मैकेनिक वाहन शाखा, गोकुल प्रसाद वर्मा पम्प सहायक जोन 02, आर.मालकोंडइया सफाई कामगार जोन 01 को उनके परिवार की उपस्थिति में विदाई गई। इस मौके पर भिलाई निगम प्रशासन के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं कर्मचारी संघ के सदस्य सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित थे।