जनगणना कार्य में लगे शिक्षक से मारपीट, आरोपी होटल संचालक गिरफ्तार

जनगणना कार्य में लगे शिक्षक से मारपीट, आरोपी होटल संचालक गिरफ्तार

भिलाई। जनगणना कार्य में लगे प्रगणक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। धमधा थाना पुलिस ने धारा 296, 221 बीएनएस एवं जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी होटल संचालक को संतोष पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला तमेरपारा धमधा मे सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ प्रार्थी अशोक कुमार देवांगन उम्र 37 वर्ष ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जनगणना वर्ष 2026-27 मे प्रगण एचएलबी क्रमांक 9 वार्ड 7 मे मेरी डियुटी नगर पंचायत धमधा से लगी है। 12 मई को शाम करीब 5.10 बजे जनगणना ड्यूटी के दौरान  पटेल होटल धमधा के मालिक संतोष पटेल के द्वारा जनगणना संबधित जानाकारी देने से मना करते हुये गाली गलौच व दुर्व्यवहार कर शासकीय कार्य मे बांधा पहुचाया। भवन संख्या 470 पर पहुंचा तब वहां के होटल के मालिक संतोष पटेल के द्वारा दुर्व्यवहार एवं गाली गलौच करते हुये जनगणना संबधित जानकारी देने से मना करते हुये सबके सामने हॉटल से निकल बे तेरे से जनगणना कार्य नही करवाना है कहते हुए होटल से बाहर निकाल दिया