पांच किलो प्लास्टिक जब्त

पांच किलो प्लास्टिक जब्त

भिलाईतीन। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान चरोदा मार्केट के प्रतिष्ठान में छापामार कार्यवाही निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी। दुर्गेश सब्जी भण्डार, आनंद सागर होटल, बेक एण्ड केक, बाके बिहारी होटल एवं जेके सुपर मार्केट पर कार्यवाही  के दौरान 5 किलो प्रतिबंधित पदार्थ जब्त करते हुए 1000 रुपए अर्थ दंड वसूल किया गया। शासन प्रशासन की मंशा अनुरूप प्रत्येक दिवस निगम स्वास्थ्य सफाई  विभाग के अमले को निगम आयुक्त द्वारा कार्यवाही करने के आदेश प्रदान किये गये है। संपूर्ण कार्यवाही में निगम अमले से स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, चंद्रिका साहू, सृष्टि चंद्राकर, रामगोपाल चंद्राकर, त्रिभुवन देवांगन आदि उपस्थित रहे। निगम महापौर एवं आयुक्त द्वारा क्षेत्रवासियों से प्लास्टिक उपयोग न करने की अपील की गई है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी ने प्रदान की है।