संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देश की दिग्गज गायिका Asha Bhosle का आज निधन हो गया है। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, Mumbai के लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में कल सुबह 11 बजे से लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे Shivaji Park में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीतों को आवाज दी और भारतीय संगीत को एक नई पहचान दी। उनकी आवाज हर पीढ़ी के दिलों में बसी रही।

उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। देशभर से कलाकार, राजनेता और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।