भिलाई में गांजा बेचती महिला गिरफ्तार, 1.13 किलो मादक पदार्थ जब्त

भिलाई में गांजा बेचती महिला गिरफ्तार, 1.13 किलो मादक पदार्थ जब्त

भिलाई से एक अहम खबर सामने आई है, जहां दुर्ग पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को टोल फ्री नंबर 1933 पर सूचना मिली थी कि पावर हाउस इलाके में जी.ई. रोड स्थित हीरो शोरूम के पीछे गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से एक महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान एन इमला, उम्र 37 वर्ष, निवासी प्रगति नगर कैम्प-01, भिलाई के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1.138 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 55 हजार 800 रुपए बताई जा रही है।

मामले में छावनी थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के लिए गांजा बेच रही थी।