भिलाई-चरोदा के अधिकारी-कर्मचारी भी कलमबंद हड़ताल पर

 भिलाई-चरोदा के अधिकारी-कर्मचारी भी कलमबंद हड़ताल पर

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा  के कर्मचारियों द्वारा प्रदेश व्यापी आंदोलन को पूर्ण सर्मथन प्रदान करते हुए 25 जुलाई से कलम बंद हड़ताल प्रारंभ कर दी गई है। इसके फलस्वरूप समस्त कर्मचारी नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा परिसर से बाहर लामबंद होकर एकत्र दिखाई दिये। गौरतलब है कि सामूहिक अवकाश लेकर सभी कर्मचारियों द्वारा निगम के द्वार पर नारे बाजी की गई और शासन को अपनी मांग से अवगत कराया। इस कार्यवाही के उपरांत कर्मचारी संघ से प्राप्त निर्देशानुसार सभी कर्मचारी जिला प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन करने दुर्ग रवाना हुए। धरना स्थल पर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री रामअवतार साहू, ईकाई अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष रूपेन्द्र वर्मा, उपअध्यक्ष तारणी वर्मा, सरोजनी यादव, यशवंत ठाकुर, श्यामता साहू, मानसिंग पटेल श्रीमती सुनिता चन्द्राकर, विकासचंद्र त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता डी.के. पाण्डेय, सहायक लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन, उपअभियंता प्रशांत शुक्ला विक्टर वर्मा. मुकेश रात्रे, हेमंत साहू, मुकेश चन्द्राकर, लिंगेश्वर राव तोरण चन्द्राकर, सुखनंदन यादव, गोवर्धन सोनी, पुरानिक राम साहू, कुलदीप यादव, दीपक निषाद, किरन नायक, सोनू दास मानिकपुरी. पूर्णिमा साहू, हेमलाल देवांगन, चन्द्रकांती साहू, चन्द्रशेखर साहू, सुशीला मंडावी, शशी यादव, फूलबाई उल्फी बाई, मो. यासीन, मुकेश कुमार यादव, श्रीराम कुर्रे, बसंती बाई. टी. कामेश्वरी, क शांति बाई, चन्द्रकांत वर्मा, लाल राम साहू, भीषण वर्मा, संतोष सिंह, शत्रुहन सिंह, पदुम देशलहरे, टोमिन बाई, अभिलाषा श्रीवास्तव, अविनाश चन्द्राकर, सुरूज बाई आदि उपस्थित थे।