गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा में पशु के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पशु क्रूरता और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने भखारा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने गौ माता के साथ अश्लील और अप्राकृतिक कृत्य किया है। लिखित शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।

भखारा पुलिस ने आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर (38 वर्ष), निवासी ग्राम कोर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।