पब में भीषण आग, 27 की मौत, 63 झुलसे; टॉयलेट में मिले सबसे ज्यादा शव

पब में भीषण आग, 27 की मौत, 63 झुलसे; टॉयलेट में मिले सबसे ज्यादा शव

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित एक एंटरटेनमेंट वेन्यू में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग झुलस गए। इनमें 22 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पब में भगदड़ मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए टॉयलेट में छिप गए, लेकिन घना धुआं और आग की लपटें उनकी जान ले गईं। सबसे ज्यादा शव टॉयलेट के अंदर से बरामद हुए। दमकल की कई टीमों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।