जामुल में हटाए गए अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स

जामुल में हटाए गए अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स

जामुल। नगर पालिका क्षेत्र जामुल में अवैध बेनर, फ्लैक्स, को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ हो गयी है। राजस्व प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार पालिका क्षेत्र में शासकीय पोल, सार्वजनिक स्थलों, मार्गो में लगे बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स  को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। आज नंदिनी रोड के वार्ड क्र. 1, 2, 3, 4, 5 में मुख्य मार्गो एवं विद्युत पोलो से बिना अनुमति के लगाये गये सामग्री को हटाया गया। श्री साहू ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। साथ ही किसी प्रकार के विज्ञापन बधाई संदेश व्यवासयिक प्रचार के लिए नपा प्रशासन के बिना अनुमति के कोई बोर्ड फ्लैक्स न लगाये। जो भी फर्म सार्वजनिक शासकीय सम्पतियों पर किसी भी  प्रकार का प्रचार सामग्री लगाये है जो उसे तत्काल हटा लेवे। नही तो पालिका प्रशासन द्वारा हटाने के साथ जब्ती एवं अन्य कानुनी कार्यवाही किया जायेगा।