अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही

अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही

जामुल:-नगर पालिका क्षेत्र जामुल के वार्ड 18 में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्यवाही की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र नायक ने बताया कि बिना कालोनाईजिंग लाईसेंस के एवं लैण्ड युज के प्लाट काटने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। वार्ड 18 के खसरा नं. 934 में लगभग सवा एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कर मार्ग संरचना तैयार किया गया था जिसे पालिका के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में जब्त किया गया एवं मुरूम से बने मार्ग संरचना को ध्वस्त किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नायक ने बताया कि 27 मई को अवैध प्लाटिंग करने वालों को नोटिस जारी किया गया था। उसके बाद  1 जून को रजिस्ट्री शुन्य करने जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया था। उसके बाद 23 जून को मार्ग संरचना हटाने अवैध प्लाटिंग करने वालो को नोटिस दिया गया तत्पश्चात 13 जुलाई को नगर पालिका प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही किया है। कार्यवाही के दौरान  कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता दिनेश नेताम, उप अभियंता एके लोहिया, छाया साहू, राजस्व निरीक्षक हरीश साहू सहित राजस्व विभाग एवं तोडफ़ोड़ अमला उपस्थित थे।