भारत जोड़ो अभियान का आगाज 9 अगस्त को

वैशालीनगर विधानसभा के 37 वार्डों में क्रांति दिवस पर निकाली जाएगी पदयात्रा

भारत जोड़ो अभियान का आगाज 9 अगस्त को

भिलाई। उदयपुर के संकल्प शिविर में लिए गए निर्णय को भिलाई शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी के ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर के बैठक में नव संकल्प शिविर में लिया गया प्रस्ताव को पालन करने निर्णय लिया गया। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के 37 वार्डो में आगामी 9 अगस्त क्रांति दिवस पर पदयात्रा निकल कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के भारत जोड़ो अभियान का आगाज़ होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर भिलाई शहर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा के 37 वार्डो में पदयात्रा निकाली जाएगी। सुपेला कोसानगर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी भीमनगर में आयोजित बैठक में नव संकल्प लिया गया कि राज्य की कांग्रेस पार्टी की सरकार के जनकल्याणकारी योजना के माध्यम बना कर जनता के सेवा पार्टी को मजबूत की जाएगी।     


कार्यक्रम में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर ने कहा कि काग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्य से सत्ता तक पहुंची है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए अपना तन, मन, धन से सहयोग देकर आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने  पार्टी के हीत में दिए गए सुझाव और शिकायतों को सुनकर उसका निराकरण करने की बात कही। भिलाई निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही छोटे कार्यकर्ता को आगे बढ़ता है। उन्हें  सम्मान देकर ऊँचा पद पर आसीन करता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करने की बात कही। पूर्व राज्य मंत्री बीडी कुरैशी ने पार्टी कर्तकर्ताओ से कहा कि वे छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचे कार्य करें।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि काँग्रेस पार्टी ही देश मे विकास कर सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के लिए विकास का कार्य कर रहे है। राज्य ऊर्जा विकास निगम के सदस्य विजय साहू ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी में ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कार्य होता है। एआईसीसी सदस्य गुरमीत धनाइ एवं प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री नीलू निमेश ने पार्टी में महिलाओ को उचित स्थान देने की बात कही। निगम  एमआईसी सदस्य चन्द्रशेखर गवई ने कहा कि पार्टी में अनुशासन हीनता करने वाले के साथ कार्यवाही किया जाना चाहिए जो पार्टी के विरोधकार्य करते है। 
नव संकल्प शिविर में साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंग, निगम के  एमआईसी सदय आदित्य सिंग,पार्षद रविशंकर कुर्वे, उषा शर्मा, रानू साहू, जिला उपाध्यक्ष गिरीराव, सुभाष गुप्ता, सेवा दल जिला अध्यक्ष अनिल सिंग,  महामंत्री सुभाष गुप्ता,निरंजन बिसाई,भुनेश्वरी रानी, संजीत चक्रवर्ती, दुर्गेश ताम्रकार, नुरमोहम्मद,  चवन राम साहू,बद्रीयनाथ बघेल, ,अमीर अहमद, नरसिंग नाथ, सियाराम साहू, इस्लाम खान, फारुख खान , अली हुसैन सिद्दीकी, सत्यनाराण सिंग, मो रफीक, शोयब मो खान, बलदाऊ पिपरिया, कन्हैया चुरहे, इस्राईल कुरैशी,गोविंद कोसरे,  विष्णु बारले,  शिव कुमार साहू,  राजेन्द्र महिलांग, सुमन सागर सिन्हा, राजू साहू, बंटू शर्मा, मोहन दलाई, हरिराव, अशोक रामटेके,  संतराम देशलहरे, किशन यादव, ईस्माइल खान, बुद्धशर्न बोरकर, नरेंद्र पिपरोल यूसुफ खान, आजाद आंसारी, पीर बहादुर थापा, मुकेश ऊके, अकबर कुरैशी, अनुसुईया मरकाम ,पिंकी वर्मा, अनिशा बघेल,मधु चौबे, जागेश्वरी साहू,  डोली कुजूर, कीर्ति सिंग,ललित साहू,अंजू आचार्य,विक्की कुरैशी, सांग मेश्राम, रवि विशाल, राजेश्वर सोनवानी सहित जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी कांग्रेस के प्रमुख विभागों के पदाधिकारी  कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए । नव संकल्प शिविर का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर  महामंत्री एवं प्रवक्ता ईस्माइल खान ने किया ।
00000