बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

आज एक दुखद खबर है। हिंदी सिनेमा के एक महानायक, अभिनेता धर्मेंद्र का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे 89 साल के थे। उन्होंने हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार कराया था, उसके बाद घर पर कन्टीन्यू इलाज चल रहा था।

धर्मेंद्र ने लगभग छह दशकों में 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया। उनके करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से हुई थी। उनका नाम ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ के रूप में भी जाना जाता था।

उनका अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवन-हंस श्रमशान में किया गया, जहाँ फिल्म-उद्योग के कई बड़े नाम शामिल हुए।देश के उच्चतम नेतृत्व ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका जाना “एक युग का अंत” है।
