ऊर्जावान कार्यकर्ता ही भाजपा की मजबूती है

मोरिद वार्ड में शक्ति केंद्र सोमनी की जिम्मेदारी रामकुमार साहू को

ऊर्जावान कार्यकर्ता ही भाजपा की मजबूती है

भिलाईतीन । विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान मे रखते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार  कार्यकर्ता विस्तारीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शक्ति केंद्रों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण  विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरोदा  मोरिद वार्ड में शक्ति केंद्र सोमनी की जिम्मेदारी  पूर्व  जिला उपाध्यक्ष ( पिछड़ा वर्ग मोर्चा ) एवं चरोदा मंडल के मंत्री  रामकुमार साहू को दी गई है। सोमनी शक्ति केंद्र में सोमनी, गनियारी एवं मोरिद के समस्त बूथ शामिल है।  इस बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ पालक, बूथ प्रभारी, सहप्रभारी सहित सदस्यगण आमंत्रित थे।
     बैठक को संबोधित करते हुए विस्तारक रामकुमार साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, घर-घर शौचालय योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान सम्मान निधि योजना,  कृषि सिंचाई योजना, गर्भावस्था सहायता योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री श्रम धन योजना एवं अटल पेंशन योजना जैसी कई योजनाओं  को सविस्तार बताते हुये जनता को अवगत कराने हेतु कार्यकर्ता को निर्देशित किये। 2023 की विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए समाज प्रमुखों, स्व सहायता समूह, विभिन्न मंदिर समिति  एवं  स्थानीय समितियों के प्रमुखों, युवा व महिलाओं को जोड़ते हुए कार्यकर्ता का विस्तार करने का  निर्देश दिया गया।
चरोदा मंडल के उपाध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र  सोमनी के पालक  राजकुमार साहू ने कहा कि मिशन 2023 के लिए हम सब को कमर कस कर तैयार रहने की आवश्यकता है। जो कार्यकर्ता मेहनत, लगन व ईमानदारी के साथ  काम करना चाहते है वैसे कार्यकर्ता को जोड़कर बूथों में निवासरत भाजपा के वरिष्ठों को सम्मान देते हुए उनके मार्ग दर्शन में कार्य करने से हमारा संगठन मजूबत होगा एवं  ऊर्जावान कार्यकर्ता ही भाजपा की मजबूती है। मोरिद के बूथ पालक श्री कृष्ण कुमार वर्मा  ने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य करने को कहा तथा हर कार्यकर्ता को महत्व देने की बात कही।  सभी कार्यकर्ता को जनता के बीच घर घर जाकर केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए। वही बूथ सचिव श्री चंद्र कुमार साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी कार्यकर्ता को मिशन 2023 मे तैयार रहने व भीषण गर्मी मे भी पार्टी के प्रति समर्पित  होकर समय निकालकर बैठक मे आने के लिए अपनी कृतज्ञता प्रकट किए। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश कुमार लहरी, देवी प्रसाद, गोवर्धन ठाकुर, लोकेश वर्मा, चेलाराम, दशरथ डहरिया, बलराम डहरिया, आयुष डहरिया, प्रणय कुमार, नरेश निषाद, चंद्रकांत शेरवानी, चंद्रकांत ठाकुर, संतोष कुमार साहू, महेन्द्र साहू, टेशू वर्मा, जय प्रकाश निषाद, रमेश कुमार, कौशल ठाकुर, एवन साहू, टिकेश्वर सेन, मयंक निषाद, नरेश ठाकुर, दिनेश वर्मा, सोनू ठाकुर  सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।