भाजपा किसान मोर्चा ने राज्य सरकार पर किसानों के प्रति उदासीनता का लगाया आरोप

भाजपा किसान मोर्चा ने राज्य सरकार पर किसानों के प्रति उदासीनता का लगाया आरोप

कुम्हारी। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला किसान मोर्चा द्वारा कुम्हारी स्थित मंगल भवन में एक दिवसीय जिला कार्य समिति बैठक आहूत की गई। बैठक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बैठक में 7 किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों के साथ उनके कार्य समिति पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पाण्डेय, भाजपा  जिला भिलाई अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी राहुल टिकरिहा, भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला प्रभारी मूलचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, मंत्री मनोज तिवारी, सहित किसान समिति के मिथलेश यादव, ज्योति शर्मा, नीरा चंद्राकर, प्रीति चंद्राकर, उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर की गई।
बैठक में संगठन की नीतियों से अवगत कराते हुए किसानों व कृषि से संबंधित समस्याओं की निराकरण विषयों पर चर्चा की गई। आये हुए आतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि भाजपा किसान मोर्चा किसान हित की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रही है। आज प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के साथ छल किया जा रहा है। जिसका पूरे जोर-शोर के साथ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जमीनी स्तर पर लड़ा जा रहा है। किसानों से जुड़े हर मुद्दों को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर किसानों की हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है। किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय वाजपेयी ने बताया कि भिलाई किसान मोर्चा द्वारा 50 से भी अधिक धरना प्रदर्शन राज्य, जिला स्तर व मंडल स्तर पर किये गए। जिससें किसान विरोधी नीतियों को राज्य सरकार द्वारा वापस लेना पड़ा। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से आये अतिथियों ने राज्य सरकार पर किसानों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए बताया कि जिस कांग्रेस सरकार ने किसानों के दम पर सरकार बनाया आज उसी अन्नदाता को गुमराह किया जा रहा है। आगे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा की किसान कृषि प्रारंभ करने से लेकर बिक्री की गई फसल के भुगतान तक परेशानियों का सामना करता है निश्चित ही राज्य सरकार के लगातार किसान विरोधी नीतियों से किसान प्रताडि़त हो रहे है। चाहें खाद का मामला हो या बीज बारदाने की कमी यही नही फसल के भुगतान के लिए भी साल भर का इंतजार करना पढ़ रहा है। आगे भाजपाइयों द्वारा किसान के मुद्दे पर मुखर होकर राज्य सरकार के वादाखिलाफी नीतियों पर एक जुटता के साथ लडऩे की बात कही गई। बैठक में कुम्हारी कुम्हारी किसान मोर्चा सहित जिला के 7 मंडल अध्यक्ष एवं कार्य समिति पदाधिकारी उपस्थित हुए।