छपरा में कुख्यात अपराधी शिकारी राय से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, ASI घायल

छपरा में कुख्यात अपराधी शिकारी राय से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, ASI घायल

छपरा। सारण में पुलिस और अपराधी शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम में एसटीएफ और स्थानीय थाना बल शामिल था। शिकारी राय का नाम कई संगीन हत्या मामलों में रहा है। एनकाउंटर के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। टीम ने मौके से ही गिरफ्तार कर एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा, जहां सुरक्षा में इलाज जारी है।

दिन की शुरूआत उस वारदात से जुड़ी हुई थी, जिसमें शनिवार शाम एक युवक को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दौड़ा कर नजदीक से गोली मार दी थी। मामला गंभीर था इसलिए सारण पुलिस लगातर सुराग जोड़ती रही। जांच में CCTV फुटेज अहम लिंक बना। इसी के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर में SIT और पुलिस ने रेड डाली।

यहीं से शिकारी राय को हिरासत में लिया गया, लेकिन हथियार की बरामदगी के दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी गोली चलाई और उसी में वह घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ में एक ASI घायल हुए जिन्हें तुरंत अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। दोनों का इलाज जारी है और पुलिस इस पूरे मामले में पूछताछ आगे बढ़ा रही है।

अभी पुलिस टीम हत्या केस से जुड़े और नामों की तलाश में है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगे की जानकारी पुलिस द्वारा साझा की जाएगी।