चखना सेंटर अहाता अनुज्ञप्ति के लिए 6 अक्टूबर से ऑनलाइन निविदा

पुरैना के सीएस-2 कंपोजिट अहाता के पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा अवसर

चखना सेंटर अहाता अनुज्ञप्ति के लिए 6 अक्टूबर से ऑनलाइन निविदा

दुर्ग। दुर्ग जिले में देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 25 पुरैना के सीएस-2 (ग-कंपोजिट अहाता) पुरैना के लिए वर्ष 2026-27 की शेष अवधि हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

आबकारी विभाग के अनुसार, अहाता अनुज्ञप्ति का पुनर्व्यवस्थापन पहले आओ पहले पाओ नीति के तहत ऑनलाइन निविदा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन लगातार जारी रहेगी। इच्छुक आवेदक आबकारी विभाग की ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने आवेदन के लिए https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx पोर्टल निर्धारित किया है।