बाईपास किनारे ग्राहक का इंतजार कर रही थी महिला, 1.365 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

नंदिनी नगर पुलिस की कार्रवाई, जब्त गांजे की कीमत 68,600 रुपये; महिला को न्यायिक रिमांड पर भेजा

बाईपास किनारे ग्राहक का इंतजार कर रही थी महिला, 1.365 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

दुर्ग। नंदिनी नगर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने की तैयारी कर रही 50 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.365 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 68,600 रुपये बताई गई है। महिला अहिवारा-बेरला-कुम्हारी बाईपास रोड के किनारे कथित तौर पर गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला बाईपास रोड के किनारे गांजा लेकर खड़ी है और संभावित ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम लक्ष्मी बाई सोनी (50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.365 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 334/2026 दर्ज किया है। उसके विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार महिला को 30 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर महिला केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

ग्राहक तलाशने के दौरान पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, महिला गांजा अपने कब्जे में रखकर अहिवारा-बेरला-कुम्हारी बाईपास रोड के किनारे संभावित ग्राहकों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गांजा सहित पकड़ लिया।

जब्त सामग्री

  • 1.365 किलोग्राम गांजा
  • अनुमानित कीमत 68,600 रुपये