6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, महुआ चोरी करने आए दो आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक गांव में महुआ चोरी करने आए दो युवकों ने 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान दो युवक कथित रूप से महुआ चोरी करने के इरादे से घर के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बच्ची को उठाकर करीब 300 मीटर दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही कांकेर कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मूल इरादा महुआ चोरी करना बताया जा रहा है, लेकिन इस दौरान उन्होंने इस गंभीर अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर र