कुम्हारी के एक घर में फन फैलाए विषैले नाग को रेस्क्यू कर पकड़ा 

कुम्हारी के एक घर में फन फैलाए विषैले नाग को रेस्क्यू कर पकड़ा 

कुम्हारी। वार्ड क्रमांक 9 शिव नगर कुम्हारी में ललित सिंह राजपूत के घर एक विषैले नाग सांप देखा गया। सांप को देखते ही घर वालों ने तत्काल उसकी सूचना नोवा नेचर के सदस्य अवध बिहारी को दी। सूचना मिलते ही नोवा नेचर के सदस्य अवध बिहारी द्वारा सावधानी पूर्वक सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया गया। सांप को पकडऩे के बाद सर्प रक्षक अवध बिहारी ने लोगों को बताया कि सांप स्पे्रकटिकल कोबरा (भारतीय नाग प्रजाति) का था, जो काफी विषैला होता है। इसके काटने से हर साल कई लोगों की जान चली जाती है। 


उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में अधिकतर जीव जंतुओं का प्रजनन का वक्त होता है जिससे वह पहले की अपेक्षा और जहरीले व हिंसक हो जाते है। बरसात में ऐसे जीव जंतुओं के रहने की जगहों में पानी भर जाने से वह लोगों के घरों की ओर रुख करते है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे समय में विषैले जीवों से सावधानी बरतनी चाहिए। घरों में कबाड़, कीचड़ को इकठ्ठा न होने दें तथा संदिग्ध बिलों को बंद कर देना चाहिए। जहरीले सांप व अन्य किसी विषैले जीव के काटने पर तुंरत हॉस्पिटल जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। झाड़ फूक जड़ी बूटी के चक्कर मे न रहे।