बीएसपी डे बोर्डिंग कैडेट के चयन स्पर्धा का आयोजन 5 दिसंबर से

बीएसपी डे बोर्डिंग कैडेट के चयन स्पर्धा का आयोजन 5 दिसंबर से

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 की बीएसपी डे बोर्डिंग चयन स्पर्धा का आयोजन निम्नलिखित 11 खेलों की निर्धारित खेल मैदान/क्लब में किया जायेगा।
मुक्केबाजी हेतु चयन दिनांक 7 दिसम्बर से 10 दिसम्बर के मध्य बॉक्सिंग क्लब, सेक्टर-2 में किया जायेगा। जिसके चयनकर्ता होंगे सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद, सी एम ठाकुर, के के धसमाना, तीरथ राउत। पॉवर लिफ्टिंग हेतु चयन दिनांक 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर के मध्य पॉवर जिम, सेक्टर-6 में किया जायेगा। जिसके चयनकर्ता कृष्णा साहू, महेष पटेल, संतोष कुमार होंगे। बैडमिन्टन हेतु चयन दिनांक 7 दिसम्बर से 9 दिसम्बर के मध्य इंडोर स्टेडियम, सिविक सेंटर में किया जायेगा। जिसके चयनकर्ता प्रवीण उपाध्याय एवं महबूब जॉन होंगे। व्हालीबॉल हेतु चयन दिनांक 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर के मध्य व्हालीबॉल ग्राउंड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 में किया जायेगा। बालक वर्ग में इसके चयनकर्ता   ख्वाजा अहमद, अरूण कुमार यादव, अजय कुमार सोनी तथा बालिका वर्ग में चयनकर्ता सर्वश्री विनोद नायर, लल्लन, पी मनोज कुमार होंगे। बास्केटबॉल हेतु चयन दिनांक 12 दिसम्बर  से 14 दिसम्बर के मध्य बास्केटबॉल ग्राउंड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 में किया जायेगा। बालक वर्ग में इसके चयनकर्ता आर एस गौर तथा पदमिंदर सिंग तथा बालिका वर्ग में चयनकर्ता सरजीत चक्रवर्ती तथा एस बिन्दू होंगे।
इसी क्रम में हैण्डबॉल हेतु चयन 5 दिसम्बर से 7 दिसम्बर के मध्य हैण्डबॉल कॉम्पलेक्स, सेक्टर-4 में किया जायेगा। जिसके चयनकर्ता होंगे सर्वश्री बी डी कुरूपती तथा एस प्रभास। क्रिकेट हेतु चयन दिनांक 7 दिसम्बर से 9 दिसम्बर के मध्य क्रिकेट ग्राउण्ड, सिविक सेंटर, इन्दिरा प्लेस में किया जायेगा। जिसके चयनकर्ता के राजगोपालन, राजा बनर्जी, उत्तम डे, परमजीत सिंह होंगे। एथलेटिक्स हेतु चयन दिनांक 12 दिसम्बर से 13 दिसम्बर के मध्य एथलेटिक्स ग्राउंड, बोकरो हॉस्टल, सेक्टर-4 में किया जायेगा। जिसके चयनकर्ता होंगे सर्वश्री अनिरूद्ध, दामोदरन, सुनिल कुमार, शिव कुमार। लॉन टेनिस हेतु चयन दिनांक 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर के मध्य टेनिस कॉम्पलेक्स, इन्दिरा प्लेस, सिविक सेंटर में किया जायेगा। जिसके चयनकर्ता राजेश पाटिल तथा बी एल मौर्या होंगे।  
फुटबॉल हेतु चयन दिनांक 14 दिसम्बर से 16 दिसम्बर के मध्य फुटबॉल ग्राउंड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1 में किया जायेगा। जिसके चयनकर्ता  एम एम बेग, विनोद सिंह, मिथीलेश सिंह होंगे। हॉकी हेतु चयन दिनांक 12 दिसम्बर से 13 दिसम्बर के मध्य जयंती स्टेडियम, सेक्टर-10 में किया जायेगा। जिसके चयनकर्ता डेनिस क्रिस्टी, अजितेश मसिह तथा श्रीमती लता पिल्ले होंगे।
अत: इस चयन स्पर्धा में भिलाई परिधि के वे छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच हो और इनका जन्म 1 अक्टूबर 2006 या इसके बाद से लेकर 30 सितम्बर 2008 या उससे पहले हुआ हो। खिलाडिय़ों का चयन संबंधित खेलों में निर्धारित नियमानुसार प्रावीण्यता के आधार पर किया जाएगा। चयन स्पर्धा के दौरान सम्बंधित खेल के प्रतिभागियों को आधार कार्ड की मूल प्रति, विगत वर्ष की अंकसूची की मूलप्रति एवं जन्म प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी अभिजीत भौमिक, सहायक प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) होंगे।