विमान हादसा, 100 से अधिक शव बरामद, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन

विमान हादसा, 100 से अधिक शव बरामद, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन

अहमदाबाद। गुजरात के विमान हादसे में अभी तक 100 से अधिक शवों को अस्पताल लाया गया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य रहे विजय रुपाणी का निधन हो गया। 2 अगस्त, 1956 को जन्मे रुपाणी साल 2016 से 2021 के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।  बता दें कि विमान में 242 यात्री सवार थे। विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है।