देशद्रोह के आरोप में मशहूर अभिनेत्री गिरफ्तार

बांग्लादेश। देशद्रोह के आरोप में पुलिस ने मशहूर अभिनेत्री सोहना सबा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने मेहर अफरोज शॉन को भी देशद्रोह का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया था। इससे पहले देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में मेहर अफरोज शॉन को गिरफ्तार किया गया था।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार डीबी प्रमुख रेजाउल करीम मलिक ने कहा कि मेहर अफरोज शॉन को राज्य के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में हिरासत में लिया गया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने जमालपुर में शॉन के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया। शॉन के पिता मोहम्मद अली के घर को जमालपुर सदर उपजिले में नरुंदी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे आग लगा दी गई।