कंपनी से सिलिको मैंगनीज चोरी: वाहन चालक गिरफ्तार, चोरी गए सामान सहित 4 लाख का वाहन जब्त

कंपनी से सिलिको मैंगनीज चोरी: वाहन चालक गिरफ्तार, चोरी गए सामान सहित 4 लाख का वाहन जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में कंपनी परिसर से सिलिको मैंगनीज चोरी करने वाले वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई सामग्री और वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार खाना रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड रसमड़ा के जनरल मैनेजर राधेश्याम पांडे (59 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 मई की सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच कंपनी परिसर से करीब 50 किलो सिलिको मैंगनीज चोरी कर लिया गया। चोरी गई सामग्री की कीमत लगभग 10 हजार रुप बताई गई है।

शिकायत पर चौकी अंजोरा थाना पुलगांव में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही खिलेन्द्र कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने वाहन क्रमांक सीजी 07 बी 5782 से सिलिको मैंगनीज चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बोरी सिलिको मैंगनीज और घटना में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत का वाहन जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आर्थिक लाभ कमाने की नीयत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।