श्रमिक बाहुल्य वार्डो में पानी निकासी की समस्या होगी दूर- शशि सिन्हा

श्रमिक बाहुल्य वार्डो में पानी निकासी की समस्या होगी दूर- शशि सिन्हा

रिसाली। रिसाली निगम के श्रमिक बाहुल्य रूआबांधा के तीनों वार्ड की समस्याओं को जानने महापौर शशि सिन्हा नागरिकों से रूबरू हुई। वार्ड में दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पानी निकासी का संसाधन नहीं होने की शिकायत को गंभीरता से लिया। नागरिकों को आश्वस्त किया कि त्यौहार के बाद समस्या का स्थाई रूप से निराकरण किया जाएगा।
वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर शशि सिन्हा ने पहले नागरिकों से चैपाल लगाकर चर्चा की। नागरिकों के बताए हुए समस्या को देखने मौके तक पहुंची। महापौर गांधी चौक वार्ड 2 पहुंची। यहां पर पानी भरने की शिकायत थी। नाली का पानी निकासी का संसाधन नहीं होने की वजह से जमा हो रहा है। महापौर ने इस समस्या का स्थाई समाधान कर छोटी नाली को नाले में मिलाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पार्षद टीकम सिंह साहू, सारिका साहू, प्रेम साहू, ममता यादव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, एल्डरमेन संध्या वर्मा, राजेन्द्र रजक, अनुपमा गोस्वामी आदि लोग उपस्थित थे।

वार्ड 3 में शौचालय को डिस्मेंटल करने की मांग
रूआबांधा दक्षिण वार्ड 3 के नागरिकों ने जर्जर हो चुके शौचालय को तोड़ने और उसकी जगह सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की। नागरिकों का कहना था कि वार्ड की सड़क भी जर्जर हो चुकी है। रूआबांधा पूर्व वार्ड 4 के नागरिकों ने भी महापौर को सड़क बनाने की मांग की।

रिसाली निगम क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र का टाऊनशिप भी शामिल है। इस दौरान महापौर के साथ पार्षद शीला नारखेड़े, माया यादव मौजूद थी। वार्ड भ्रमण के दौरान शशि सिन्हा ने गार्डन के रखरखाव से लेकर वार्ड के सड़कों को ठीक कराने का आश्वासन दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सफाई कार्य अच्छे से करने के निर्देश दिए।