प्रधान पाठक को दी विदाई

प्रधान पाठक को दी विदाई


भिलाई (असं)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कृष्णा नगर के प्रधान पाठक अजय चंद्राकर ने कृष्णा नगर विद्यालय सुपेला में विगत 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दी।  इस यादगार लम्हो को ऐतिहासिक बनाने विदाई समारोह का आयोजन शाला प्रबंधन समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक का पूरा परिवार विदाई समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अजय चंद्राकर थे। अध्यक्षता रमेश श्रीवास्तव  ने की। विशेष अतिथि के रूप में शंकर लाल देवांगन उपस्थित हुए। 


शाला प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष मदन सेन द्वारा  सेवानिवृत्त अजय चंद्राकर को सम्मानित किया गया।  साथ ही नव नियुक्त प्रधान पाठक शुभ्रा भट्टाचार्य का स्वागत किया गया।  कार्यक्रम में हाईस्कूल के प्राचार्य  शिखा तिवारी, हरीश देवांगन, पार्षद राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र महिलांग, बलवीर सहगल, महावीर वर्मा, जुनेब खान, कृष्णा टण्डन सुनील शर्मा, गौतम साहू, रामायण शर्मा, अनिल सिंह, अरुण दुबे, नवीन सिंह, राजेन्द्र वर्मा,  दीपक कौशल, मुनेश्वरी देवांगन, सुनीता पांडेय, श्रीमती तारा देवी खुटेल, रूपेंद्र चन्द्राकर, ज्ञान सिंह राजपूत, रामकुमार चन्द्राकर, शाहीनजँहा कुरैशी, मसीह मेडम, खुशबू देवांगन, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक प्रशांत देशपांडेय, रवि शंकर साहू, छबिलाल साहू, रेहाना बेगम, श्रीमती हेमलता साहू,  ज्योति काचलवार उपस्थित थे। संचालन श्रीमती चन्द्रकुमारी साहू व सविता जगदले ने किया।