अच्छी खबर: माँ शारदा सामर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट ने उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान

अच्छी खबर: माँ शारदा सामर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट ने उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान

भिलाईनगर। माँ शारदा सामर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छत्तीसगढ़ की अलग-अलग जिलों के उत्कृष्ट 28 शिक्षकों को होटल अमित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 3 सितंबर को सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सांसद विजय बघेल, शिक्षाविद् एम.एम.त्रिपाठी, शिक्षाविद्  हरिनारायण दुबे, उद्योगपति सतीश झांब, दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, डॉ. जागेशचंद्रा मरहॉल, डॉ. दीपक वर्मा उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर संतोष राय ने मां शारदा सामर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे हैं कार्य की जानकारी उपस्थित जनों को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके संस्था द्वारा गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जमीन भी ले ली गई है। इस स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक गरीब तबके के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।  लॉकडाउन के दौरान मां शारदा सामर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आम जनों की मदद करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। डॉक्टर संतोष राय द्वारा यह जानकारी देते ही तालियों की गड़गड़ाहट से सभा स्थल गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के संबोधन के साथ हुआ। शिक्षाविद एम एम त्रिपाठी ने एक छोटी सी कहानी के माध्यम से उपस्थित जनों को प्रेरित किए। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि शिक्षक सिर्फ स्कूल और कॉलेज में ही नहीं, कहीं भी हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में जो भी मिले सीखते चले जाएं। अगर आप मैथ के स्टूडेंट हैं तो यह मत सोचिए कि आपको फिजिक्स भूगोल पढ़ना है। सभी सब्जेक्ट जीवन में कभी ना कमी काम जरूर आता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिविल सेवा सर्विसेज और पॉलिटिक्स एक ऐसा क्षेत्र है जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सकता है। इस कारण वे डॉक्टर बनने के बाद आईपीएस अधिकारी बनने का निर्णय लिए। सांसद विजय बघेल ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। सांसद विजय बघेल ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव द्वारा दुर्ग जिले में किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एसपी अभिषेक पल्लव के कारण आज दुर्ग जिला अपराध मुक्त है। हमें गर्व होता है कि हम दुर्ग जिले की निवासी हैं। साथ ही उन्होंने रमेश पटेल का भी लोगों से परिचय करवाया जिन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में विगत दिनों अमिताभ बच्चन के कठिन सवाल का जवाब देते हुए अपने भांजी को 25 लाख रुपए जितने में सहयोग किये थे।

 मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संतोष राय ने बताया कि सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अमिताब दास (प्रिंसिपल श्री शंकरा विद्यालय), डॉ. बीनासजीव (मैत्री विद्या निकेतन), कुसुम अगनेकर (पाटन), प्रतीष कुमार शर्मा (डी.पी.एस. भिलाई), निभारानी मधु (कोडिया), प्रज्ञा सिंह (हनौदा), दुश्यंत कुमार (कुठेलाभाठा), संध्या नायडू (डी.पी.एस. भिलाई),  प्रिति देवांगन (बिलासपुर), कृतिका गीते, छाया सोनदरया (डी.पी.एस. भिलाई), सुश्री प्रमिला, विजेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, डेनियल तामिल सेलवन, सीजी थॉमस, डॉ. अनिल कुमार चौबे (प्राचार्य एम. जे. कॉलेज), प्रवीण शेण्डे, अंजू राजपूत (प्रिंसिपल गंगौत्री विद्यालय चरौदा), अंजनासेन (चरौदा), निवेदिता साहू (मानसरावेर विद्यालय, जांजगीर), सरोजनी (चरौदा), सरोज कुमारगुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, शशिधर रेड्डी,  सुनिल कुमार वर्मा, रजनीकांत शर्मा, सी.एस.बाजवा, नन्दा देशमुख (सिरसा)प्रमुख है। शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सांसद विजय बघेल, शिक्षाविद् एम.एम.त्रिपाठी, शिक्षाविद्  हरिनारायण दुबे, उद्योगपति सतीश झांब, दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव, डॉ. जागेशचंद्रा मरहॉल, डॉ. दीपक वर्मा शामिल है।