हुडको कालीबाड़ी में माँ काली की नई मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा शुरू

गाजे बाजे के साथ माँ काली की मूर्ति विसर्जित

हुडको कालीबाड़ी में माँ काली की नई मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा शुरू

बड़ी संख्या में शामिल हुए समाज की महिला, पुरूष व बच्चे
भिलाई। हुडको स्थित कालीबाड़ी में माँ काली की नई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो गई। बुधवार की सुबह 7 बजे बंगाली समाज की महिलाएं व पुरुषों द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा शिवनाथ नदी पहुंची जहां पूजा पाठ के बाद माँ काली की पुरानी मूर्ति को विसर्जित कर शोभायात्रा वापस हुडको स्थित कालीबाड़ी पहुंची।

तत्पश्चात  सुबह 9.15 बजे अतिथियों व रामकृष्ण मिशन के स्वामी जी महाराज द्वारा द्वारोन मोछोन, सुबह 10 बजे माँ काली की महा शक्तिभिषेक सहित रुद्राभिषेक व नवग्रह महाभिषेक, दोपहर 3 बजे शांति जल अभिसिंचन एवं पंचामृत वितरण वितरण की गई। शाम 7 बजे संध्या महाआरती, शाम 7.30 बजे से भजन कीर्तन एवं जेएमसी बैंड द्वारा कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों के लोग  उपस्थित थे। यह जानकारी सुभांकर रॉय ने दी।

5 मई की सुबह 8.30 बजे माँ काली सहित अन्य देवी देवताओं की घट प्रतिष्ठापना, शांति यग्ना एवं नित्या पूजा, दोपहर 12 बजे होम यज्ञ, 3 बजे शांति जल अभिसिंचन सहित प्रसाद वितरण, शाम 7 बजे संध्या महाआरती, 7.30 बजे भजन कीर्तन एवं बाउल गीतों की प्रस्तुति होगी।