ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से 25 ग्रामीण घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से 25 ग्रामीण घायल

जशपुर। जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 25 ग्रामीण घायल हो गए हैं। इनमें दो महिलाओं को ज्यादा चोट लगी है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने निमगाँव से 30 की संख्या में ग्रामीण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार हो जशपुर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान जरिया मोड़ पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 25 लोग घायल हो गये हैं, जिनमें महिला पुरुष सहित बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में ग्रामीणों ने हंगामा मचाते हुए रोष व्यक्त किया है। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष हिरु राम निकुंज घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाते हुवे इलाज की व्यवस्था दुरुस्त करने में अपना योगदान दिये। अस्पताल में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, थाना प्रभारी रवि तिवारी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।