साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 14 म्यूल बैंक खाताधारकों पर कार्रवाई
कमीशन के लालच में साइबर अपराधियों को दिए थे बैंक खाते, पासबुक, एटीएम, चेकबुक और सिम; खातों में करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन

भिलाई। साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों का इस्तेमाल कराने वाले 14 खाताधारकों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस जांच में सामने आया कि इन लोगों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते और उनसे संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक व सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त रकम के करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध और म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना छावनी, थाना नेवई और एसीसीयू की टीम ने बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान संदिग्ध लेन-देन वाले खातों की पहचान की गई। पुलिस के अनुसार, कुछ खाताधारकों ने करीब 2 हजार से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के बदले अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में भेजने और उसका लेन-देन करने के लिए किया गया। तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों के विश्लेषण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना नेवई में 11 और थाना छावनी में 3 खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
दो थानों में दर्ज हुए प्रकरण
थाना छावनी में अपराध क्रमांक 626/2026 के तहत धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस तथा थाना नेवई में अपराध क्रमांक 306/2026 के तहत इन्हीं धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने संबंधित लोगों से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। मामले में बैंक खातों के इस्तेमाल और साइबर ठगी की रकम के स्रोत को लेकर आगे की जांच जारी है।
थाना नेवई - 11 आरोपी
1. कार्तिक बाग, उम्र 27 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, रूआबांधा, भिलाई, थाना भिलाई नगर।
2. बबलू शाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर, आदर्श पारा, सुपेला, थाना सुपेला।
3. बलवंत सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, धनवंतरी स्कूल के पीछे, सुपेला, थाना सुपेला।
4. समीर साहनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी एचएसीएल कॉलोनी, 138 डी, रूआबांधा, थाना भिलाई नगर।
5. चन्द्रप्रकाश पाठक, उम्र 28 वर्ष, निवासी श्रमिक नगर, छावनी, थाना छावनी।
6. यतेन्द्र धनकर, उम्र 37 वर्ष, निवासी 8 बी, सड़क क्रमांक 10, सेक्टर, भिलाई, थाना भिलाई नगर।
7. गुरजीत सिंह रंधावा, उम्र 22 वर्ष, निवासी कैम्प-1, भिलाई, थाना छावनी।
8. राकेश सेन, उम्र 34 वर्ष, निवासी श्याम नगर, लिंक रोड, भिलाई, थाना छावनी।
9. राकेश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी भाठापारा, कुरूद, थाना जामुल।
10. फैजल खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी रूआबांधा गांधी चौक, थाना भिलाई नगर।
11. रीता कुमारी, निवासी उड़िया बस्ती, खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार।
थाना छावनी - 03 आरोपी
12. रवि भारती, उम्र 29 वर्ष, निवासी कदम कैपिटल, अंजोरा, थाना पुलगांव।
13. रविन्द्र साहू, उम्र 66 वर्ष, निवासी सेक्टर-6, सड़क क्रमांक 40, क्वार्टर नंबर 40, भिलाई, थाना भिलाई नगर।
14. सुजीत सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी कैम्प-1, सुभाष चौक, 165/एफ, भिलाई, थाना छावनी।
