VIDEO: CSP राठौर का बड़ा खुलासा: भिलाई गोलीकांड मामले में 2 गिरफ्तार, दूसरे आरोपियों की तलाश जारी

जियो कर्मचारी और एक विद्यार्थी को लगी गोली

गोलीकांड का मुख्य आरोपी अमित जोश

भिलाई। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुए गोलीकांड मामले में सीएसपी श्री राठौर ने बताया कि पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। दूसरे आरोपियों की तलाश जारी है। एक जियो कर्मचारी और एक स्टूडेंट को गोली लगी है। मुख्य आरोपी अमित जोश फरार है, जिसकी तलाश जारी है। भिलाई नगर पुलिस ने धारा 25-ARM, 27-ARM, 307-IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

ज्ञात हो की भिलाई के ग्लोब चौक पर अमित जोश गैंग और रोशन स्टेनली गैंग के बीच देर रात करीब 2.30 बजे ताबड़तोड़ गोली चली है। गैंगवार में दो घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। गैंगवार में सुनील यादव और आदित्य सिंह घायल हुए हैं। बताया जाता है कि घायलों में सुनील यादव जिओ कंपनी का कर्मचारी है, जबकि आदित्य सिंह छात्र है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे विश्रामपुर निवासी आदित्य सिंह और अन्य युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गया था। विवाद बढ़ने पर गोली चली है। इस मामले में पुलिस ने 2 संदेही को पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी अमित जोश फरार है।