हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार

हत्या के 24 घंटे के भीतर आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार

भिलाई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.058.2022 को सूचक सतीश ठाकुर पिता स्व.तुष लाल ठाकुर उम्र 19 साल निवासी ग्राम झीट ने आकर थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बडा भाई लोकेश्वर ठाकुर जो घर में सोया था शाम को 07.00 बजे सूचक और उसकी मां संतोषी ठाकुर घर आये और लोकेश्वर को चाय के लिये उठाये तो वह नही उठा आस पास के लोगो के बुलाकर देखने पर मरा पडा था जो सूचक की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में मर्ग क्रमांक  31/2022 धारा 174 जाफौ.कायम कर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई। 
              दिनांक 17.08.2022 को मृतक लोकेश्वर का पीएम रिपोर्ट मिलने पर डाक्टर साहब ने अपने निष्कर्ष में मृतक की मौत गला घोटने से होना लेख करने पर थाना अमलेश्वर में अपराध क्रमांक 114/2022 धारा 302 भादवि कायम किया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनंत साहू, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री देवांश सिंह राठौर के दिशा निर्देश में थाना अमलेश्वर के अपराध क्रमांक 114/2022 धारा 302, 34 भादवि.के मामले के निकाल हेतु टीम बनाकर आवश्यक कार्यवाही करने एवं आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये निर्देश दिया गया।
              जो संदेह के आधार पर मृतक की मां संतोषी ठाकुर व भाई सतीश ठाकुर से पूछताछ किया गया जो पूछताछ करने पर दोनो बताये कि घटना दिनांक को लोकेश्वर प्रसाद शराब पीकर घर आया था लगभग करीब 01.30 बजे आरोपिया खाना बनाने घर आई कुछ देर बाद आरोपी सतीश ठाकुर घर आया तो घर में मृतक लोकेश्वर ने आरोपिया को गाली गलौज मारपीट कर रहा था, खाना बनाने के बाद आरोपिया श्रीमती संतोषी बाई ठाकुर एवं सतीश ठाकुर खाना खा रहे थे तो मृतक लोकेश्वर सब्जी रखे कढ़ाई को आंगन मे फेक दिया और गाली गलौज करने लगा कि आरोपिया एवं मृतक के बीच झुमा झपटी मारपीट हुये आरोपिया ने मृतक के गले को पकड़कर जमीन मे गिरा दिया और गला को दबा दी जिससे मृतक बेहोश होकर मर गया डर के कारण आरोपिया संतोषी एवं सतीश ठाकुर के साथ मिलकर मृतक को उसके कमरा में लिटा दिये करीब 03.00 बजे बाहर के सामने दरवाजे मे ताला लगाकर खेत चले गये करीब 07.00 बजे शाम को घर वापस आये चाय बनाये और जानबुझ कर चाय पीने के लिये लोकेश्वर प्रसाद को उठाने का बहाना करते हुये हल्ला कर आस पास के लोगो को इकटठा कर लिये जो उसकी मृत्यु हो जाने से दुसरे दिन थाना रिपोर्ट लिखाने आये। आरोपिया श्रीमती संतोषी बाई ठाकुर तथा आरोपी सतीश ठाकुर ने मिलकर मृतक लोकेश्वर प्रसाद का गला दबाकर हत्या करना कबूल किये। जो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में निरीक्षक राजेंद्र यादव, उप निरीक्षक जे.पी.सिदार, उप निरी.विजय मिश्रा, प्रआर.सुनील वर्मा क्रंमांक 1091, आर.दुष्यंत भारती क्रं.1632, आर.झुमुक यादव क्रं.256 का योगदान सराहनीय रहा।