सिर पर गोली लगने से BSF जवान की मौत 

सिर पर गोली लगने से BSF जवान की मौत 

कांकेर। नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में BSF के जवान की सिर पर गोली लगने से मौत हो गई है। बताया गया कि जवान 94वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद में पदस्थ थे। 

जानकारी के अनुसार जवान कैंप से बाहर गया हुआ था। वापस नहीं आने पर दूसरे जवान उसे खोजने गया तो डेड बॉडी पड़ी हुई थी। उनका बंदूक भी उसके पास पड़ा था।  सिर में गोली लगने की वजह से मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पखांजूर लाया। वहीं ASP प्रशांत शुक्ला ने के अनुसार  मारबेड्डा BSF कैम्प में गोली लगने से जवान की मौत हो गई।  पखांजूर ASP प्रशांत शुक्ला ने बताया कि जवान का नाम मदन कुमार है जो कि 94 वी बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था। बीएसएफ के 94वें बटालियन में पदस्‍थ मदन कुमार रोड ओपनिंग पार्टी में तैनात था। जवान शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शौच के लिए जंगल में गया था। लेकिन काफी देर बाद भी जब जवान नहीं लौटा, तो साथी जवान उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान कुछ दूर पर जवान का शव मिला।