शक्कर कारखाने से हटाए गए 250 से भी अधिक श्रमिक, आक्रोशित लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

शक्कर कारखाने से हटाए गए 250 से भी अधिक श्रमिक, आक्रोशित लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

कवर्धा।  सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने से 250 से अधिक श्रमिकों को नौकरी से हटाए जाने के फैसले पर नाराज श्रमिकों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। श्रमिकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए नौकरी पर वापस बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारी श्रमिकों का कहना है कि शक्कर मिल में हर वर्ष गन्ना पेराई सीजन के दौरान उन्हें ठेके के तहत काम पर रखा जाता था। परंतु इस बार प्रबंधन ने पुराने श्रमिकों को हटाकर अपने चहेते निजी कंपनी के मजदूरों को नियुक्त कर दिया, जिससे वे भारी आर्थिक संकट में आ गए हैं। बच्चों की फीस भरने तक के लाले पड़ गए हैं और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों का आरोप है कि वर्षों की सेवा के बावजूद उनके साथ अन्याय किया गया है।