मिलिए Google Boy अरमान उबरानी से जो छत्तीसगढ़ के निवासी है, केंद्रीय मंत्रालय ने वीडियो किया शेयर

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित

रायपुर। Google Boy अरमान उबरानी का केंद्रीय मंत्रालय ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें लिखा, छत्तीसगढ़ के 6 वर्षीय अरमान उबरानी, जिन्हें Google गणित बॉय और वंडर बॉय कहा जाता है, ने सबसे कम उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। वे पुस्तकों की त्रयी के सबसे कम उम्र के लेखक भी हैं। उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर के ''गूगल ब्वॉय'' के नाम से प्रसिद्ध अरमान उबरानी को भी बाल पुरस्कार मिला है। उन्हें गणित और विज्ञान में उत्कृष्ट कौशल के लिए सम्मानित किया गया। अरमान महज 6 साल के हैं और इतनी कम उम्र में उन्होंने कई उपलब्धि हासिल की हैं। अरमान एक सीरीज के सबसे कम उम्र के लेखक हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिले हैं।