सत्य, सद्भाव और सकारात्मकता के प्रकाश से रोशन हो हर जीवन, सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं एवं शुभचिंतकों के सुख-समृद्धि की कामना
आजाद हिंद टाइम्स की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं





भिलाई। प्रकाश और खुशियों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर आजाद हिंद टाइम्स परिवार की ओर से समस्त देशवासियों, पाठकों, विज्ञापनदाताओं, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
इस पावन पर्व पर आजाद हिंद टाइम्स परिवार कामना करता है कि दीपावली का प्रकाश हर घर-आंगन को खुशियों से रोशन करे। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।
दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश भी देता है।
आजाद हिंद टाइम्स अपने सभी पाठकों और शुभचिंतकों के विश्वास एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है। आपका स्नेह और विश्वास ही हमारी पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत है। हमारा संकल्प है कि आगे भी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
आजाद हिंद टाइम्स परिवार
सच की राह पर