अपडेट-उतई में हुए हत्या का आरोपी गिरफ्तार

लेनदेन को लेकर मौसेरे भाई ने कर दी हत्या

अपडेट-उतई में हुए हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उतई।आज सुबह उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था।लाश मिलने के चंद घण्टों में ही उतई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर की सुबह लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। वहीं लाश को देखने ग्रामीण भी बड़ी संख्या में जुटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पहचान कर लिया है। मृतक की पहचान अंडा निवासी ईश्वर साहू (36 वर्ष) के रूप में की गई है। थाना उतई के ग्राम धोंराभाटा (परसाही) के पास युवक का शव मिला है। बताया जाता है कि मृतक ईश्वर साहू का ससुराल परसाही में है और धोराभाटा में उसका मामा घर है। 

उतई प्रभारी ने जानकारी दी है कि आरोपी योगेश कुमार साहू उम्र 23 वर्ष,पिता सियाराम मूल निवासी कोडार संकरी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद वर्तमान निवासी भोपाल ने अपने मौसेरे भाई ईश्वर साहू को महज 15 हजार रूपये के लिए मौत के घाट उतार दिया।आरोपी मृतक से पैसे उधार लिए थे जिसे बारंबार मांगने से तंग आकर शराब पिलाकर पत्थर से वार कर दिया,जिससे ईश्वर की मौत हो गई थी।उतई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।