शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

भिलाई। शासकीय विद्यालय कृष्णा नगर में आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमर तिरंगा कार्यक्रम दिनांक 20 - 08 -2022 से 30 -08 2022 तक आयोजित किया है जाना है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 20 - 08 -2022 को प्रभात फेरी ,देश भक्ति गीत एवं जन्माष्टमी पर्व पर मटकी फोड़ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मदन सेन, उपाध्यक्ष महावीर वर्मा, हाई स्कूल के प्राचार्य श्रीमती शिखा तिवारी, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती सुभ्रा भट्टाचार्य, सी-एस-सी राम कुमार चंद्राकर , ज्ञान सिंह राजपूत ,भुनेश्वरी देवांगन ,सविता जगदले ,शाहीन जहां कुरैशी,  मसीह मैडम , खुशबू देवांगन बी.ए. प्रशिक्षित एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।