भारत जोड़ो अभियान तिरंगा पदयात्रा 9 अगस्त से

ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर से प्रारंभ होगी पदयात्रा

भारत जोड़ो अभियान तिरंगा पदयात्रा 9 अगस्त से

भिलाई। अखिल भारती कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के निर्देश  पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लाक काँग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर के 26 वार्डो में भारत जोडो तिरंगा पदयात्रा अभियान का आगाज़ 9 अगस्त क्रंति दिवस के दिन सुबह 9 बजे से खम्हरिया के शिवमंदिर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ होगी। 9, 10 एवं 12 अगस्त को ब्लाक के सभी 26 वार्ड में  पदयात्रा  निकल कर जनता को कांग्रेस के उद्देश्यों की जानकारी देने के साथ केंद्र की मोदी  सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा। तिरंगा पद यात्रा अभियान के संबंध में भिलाई शहर जिला कांग्रेस  के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर ने निवास स्थान पर बैठक आयोजित कर अभियान के संबंध में रूपरेखा तैयार कर अभियान को सफल बनाने कॉंग्रेस जनो को आव्हान किया। बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला के सभी वार्डो के जोन अध्यक्ष पार्षदों बूथ अध्यक्ष, को तिरंगा अभियान की  जानकारी देने के साथ उन्हें जिम्मेदारी दिया गया। बैठक में शहर सरकार के मंत्री संदीप निरंकारी,केशव चौबे,लालचंद वर्मा,मन्नन खान, उपसभापति सलमान खान  जिला काँग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीराव,महासचिव निरंजन बिसाई, पार्षद अभिशेख मिश्रा, रविशंकर कुर्वे, सुमन सागर सिन्हा, राजू साहू,एल्डरमैन नरसिंह नाथ,  बद्रीयनाथ बघेक, ब्लाक महामन्त्री ईस्माइल खान,  गोविंद कोसले, विष्णु बारले,जोन अध्यक्ष किशन लाल यादव,लादूराम सिन्हा, पिंकी वर्मा, अनिशा बघेल, कैम्प ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा, प्रभाकर जनबन्धु, जालंधर सिंह, मेरिक सिंग, प्रवीण शाह,  जोगेश्वरी साहू,सहित जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी, वार्ड के छाया पार्षद, बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष सम्मानीय  कॉंग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उक्त जानकारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर के महामंत्री एवं प्रवक्ता ईस्माइल खान ने दी है।