कोबरा कमांडो और पुलिस से मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सली ढेर

रांची। सोमवार सुबह झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सली मारे गए। अधिकारियों के अनुसार जिले के लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब 5.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया। मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। ढेर किए गए नक्सलियों में एक पर एक करोड़ का इनाम था। सुरक्षा बलों को मौके से एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल मिली हैं।