भिलाई: नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

भिलाई: नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

भिलाई। बेटे को एम्स में और बेटी को नायब तहसीलदार बनाने नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामला स्मृतिनगर थाना क्षेत्र का है। 
मिली जानकारी के अनुसार निमाई देवनाथ ने ठगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ने शिकायत में कहा था कि  फरवरी 2021 में श्रेयांस यादव और अभिजीत सिंह ने उसकी बेटी और बेटा को सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया था। उसने बेटी को नायब तहसीलदार और बेटे को एम्स अस्पताल में जॉब दिलाने की बात कही थी। उसने बड़े बड़े अधिकारियों से राजनीतिक लोगों से पहचान का हवाला दिया, जिससे निमाई देवनाथ उनके झांसे में आ गया। उसने इसके लिए आरोपियों को 15 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद उन लोगों ने न तो नौकरी लगवाई और न उसके रुपए वापस किए। स्मृति नगर पुलिस ने 30 अगस्त 2022 को दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया था। तब से दोनों फरार थे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को पकडऩे के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान आरोपी अपना स्थान बदल बदलकर रह रहे थे। पुलिस ने रविवार रात एक आरोपी श्रेयांश यादव (38 वर्ष) निवासी स्मृति नगर को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अभी भी पुलिस को अभिजीत सिंह की तलाश है।