सुंदरकांड का पाठ सुनने उमड़े श्रद्धालु

सुंदरकांड का पाठ सुनने उमड़े श्रद्धालु

भिलाई। नवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला दुर्ग-भिलाई की चिकित्सा प्रकोष्ठ से प्रीति मिश्रा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेक्टर-2 हनुमान मंदिर मे सुन्दर काण्ड का पाठ और माता का भजन किया गया। इस दौरान अंजु त्रिपाठी, आशा त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, प्रीति मिश्रा, राधा मिश्रा, मिथलेश मिश्रा, बिन्दु मिश्रा, अनिता पान्डेय, कविता शुक्ला, रीता, उषा दुबे, गीता उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे । कार्यक्रम समाप्ति के साथ ही भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया।