2 एएसपी और 2 डीएसपी के तबादले में हुआ बड़ा बदलाव, दुर्ग जिले के एएसपी सिटी बने रहेंगे संजय ध्रुव

2 एएसपी और 2 डीएसपी के तबादले में हुआ बड़ा बदलाव, दुर्ग जिले के एएसपी सिटी बने रहेंगे संजय ध्रुव

रायपुर। राज्य शासन ने दुर्ग जिले के एएसपी सिटी संजय ध्रुव का तबादला निरस्त कर दिया है। वे दुर्ग जिले के एएसपी सिटी बने रहेंगे। वहीं, दुर्ग के एएसपी सिटी बनाए गए संजय महादेवा को अब रायगढ़ का एएसपी बनाया गया है। इसके अलावा दो डीएसपी की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।