पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने रक्षित केन्द्र दुर्ग का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने रक्षित केन्द्र दुर्ग का किया निरीक्षण

दुर्ग। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दुर्ग  शलभ कुमार सिन्हा ने रक्षित केंद्र दुर्ग का निरीक्षण किया।  जनरल परेड में पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने उपस्थित कर्मचारियों से रायफल अभ्यास की कार्यवाही करवाने के साथ ही वाहन परेड निरीक्षण किया। रक्षित केन्द्र, दुर्ग स्थित आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म्स-एम्युनेशन के रख-रखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान एएसपी दुर्ग अनंत साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर रमणलाल भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक रखेचा भापुसे, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार भापुसे सहित रक्षित केन्द्र दुर्ग एवं पुलिस कार्यालय दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।