बालक और बालिका वॉलीबॉल टीम घोषित, 12 नवंबर से रायगढ़ में दिखाएंगे दमखम

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद हुआ खिलाड़ियों का चयन, 21वीं राज्य स्तरीय अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

बालक और बालिका वॉलीबॉल टीम घोषित, 12 नवंबर से रायगढ़ में दिखाएंगे दमखम

भिलाई। शांति नगर दशहरा मैदान में आयोजित पांच दिवसीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद 5 नवंबर को दुर्ग कॉरपोरेशन की बालक एवं बालिका वॉलीबॉल टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 12 से 15 नवंबर तक रायगढ़ में आयोजित होने वाली 21वीं राज्य स्तरीय अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दुर्ग कॉरपोरेशन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षक संतोष अग्रवाल, श्रीमती बेंजू गुप्ता एवं परिवेश ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया। पांच दिनों तक खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक, अनुशासन और प्रदर्शन का आकलन करने के बाद दोनों वर्गों की टीम घोषित की गई।

बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ी: चेतन, रोहन, रमेश दलाई, तेजस मनिया, हर्ष, देवेंद्र साहू, अनुराग तारम, अनुराग, सुशांत, चंद्रदेव, अनील, रितेश सोनी एवं दिनेश चौधरी।

बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी: प्राची, शुभांगी, डीकेस, मान्या, ज्योति, दिव्या, पूजा साहू, हरजीत कौर, ईशा चौहान, कृष्णा श्री कौर एवं रितिका गुप्ता।

इस अवसर पर चयन प्रक्रिया के दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा कौर, श्री वेणुगोपाल, महासचिव संतोष अग्रवाल, मंजीत सिंह, आकाश मांझी, शहर सर एवं श्रीमती बेंजू गुप्ता उपस्थित रहे। टीम की आधिकारिक घोषणा उपाध्यक्ष डी. वेणुगोपाल ने की। टीम चयन के बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। खिलाड़ियों से पूरी तैयारी, टीम भावना और खेल भावना के साथ मैदान में उतरकर दुर्ग कॉरपोरेशन का नाम रोशन करने की अपेक्षा जताई गई।