स्मृति नगर चौक से 8 सितम्बर को भारत जोड़ो पद यात्रा 

स्मृति नगर चौक से 8 सितम्बर को भारत जोड़ो पद यात्रा 

भिलाई नगर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए  निर्णयानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के  निर्देशानुसार  8 सितंबर गुरुवार को सुबह7 बजे  स्मृति नगर चौक से बैकुंठ धाम मंदिर, केम्प-2 तक जिला स्तरीय भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली जायेगी।
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी सम्मानीय जन सांसद, पूर्व सांसद, विधयक, पूर्व विधायक, Aicc सदस्य, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी महापौर ,पूर्व महापौर, आयोग, मंडल, प्रकोष्ठ,सहकारिता, संचार विभाग ,महिला काँग्रेस, सेवा दल युवा काँग्रेस, NSUI, के पदाधिकारी  पार्षद,पूर्व पार्षद, एल्डरमैन, पूर्व एल्डरमैन, बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष  एवं अन्य  सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कांग्रेस जनों से उपस्थिति की अपील की है।