तीन अपहृत बालक बरामद

आपरेशन मुस्कान के तहत खुर्सीपार पुलिस को बड़ी मिली सफलता


भिलाई। तीन  अपहृत बालकों को पुलिस ने बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 21.06.2022 को दोपहर 2. बजे से 2.20 बजे के मध्य तीन नाबालिग बालक घर से बिना बताये कही चले जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट थाना खुर्सीपार मे धारा 363 के तहत मामला दर्ज करते हुए  विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक  अभिषेक पल्लव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चंद्रकार के मार्गदर्शन में महिला एवं बच्चो संबंधि अपराधो की त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में तत्काल खुर्सीपार पुलिस तीनों अपहृत बालको का पता तलाश हेतु संदेह पाये गये नम्बरों का काल डिटेल लगातार खगाला जा रहा था। इसी बीच एक मोबाईल नम्बर सुरत (गुजरात) का मिला। मोबाईल नम्बर से काल करने पर बंद होना पाया। जिसे लगातार सम्पर्क करने पर काल रिसिव हुआ। पुलिस किसी तरह नाबालिक बच्चो से बात कर समझा बुझाकर वापस आने के लिये मना पायी। तीनों नाबालिग बच्चे 24.06.2022 को दुर्ग स्टेशन पहुचे। तीनों अपहृत बालको को सकुशल देखकर परिजनो के चेहरो पर मुश्कान आयी अपहृत बालको को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी उप निरीक्षक सतीश साहू, उप निरीक्षक महेन्द्र जय सिंह आरक्षक राकेश चौधरी, हर्ष देवांगन आरक्षक संदीप कुर्रे की महत्वूपर्ण भूमिका रही।