महिलाओं ने दी नयानाभिराम प्रस्तुति, नीतू बनी तीज क्वीन

महिलाओं ने दी नयानाभिराम प्रस्तुति, नीतू बनी तीज क्वीन

भिलाई। सेक्टर 8 की महिलाओं के लिए पहली बार तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 3 सितंबर को इस्पात क्लब सेक्टर 8 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गायन, नृत्य की नयनाभिराम प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। पार्षद भगवती शर्मा ने बताया कि गायन, नित्य व तीज क्वीन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रुतिका यादव तथा मिसेज एशिया 20 21 शिखा साहू थी। तीज क्वीन का ताज नीतू खत्री को पहनाया गया। वहीं फर्स रनरअप इन्दू नगले व सेकंड रनरअप सुधा लहरी रही। कार्यक्रम में सितारा यादव, अनामिका शर्मा, के कल्पना राव, सलीम बेगम, रजनी अग्रवाल, रानी साहू, सिंधु नायर, शालिनी गोसाई, भागवती यादव, यशोदा देशमुख, परिणीता शर्मा, ज्योति कौर, रानी बानो, सुनीता, शकुंलता साहू, स्वाति लहरी, किरण साहू, राजेश्वरी देशमुख, रजनी अतुलकार, संगीता, राधा साहू, मधु यादव, कविता साहू, सीमा सिंग, शुभा तिवारी, अर्चना तिवारी, डी पद्मा, नीरजा मिश्रा आदि उपस्थित थे।