लूट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

लूट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नितेश गिरी

भिलाई। चाकू की नोक पर युवकों को लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजू यादव और उसका दोस्त 11 मार्च को दोपहर दो बजे जवाहर नगर कचरा भट्टी की तरफ घूमने गए थे। वहां शारदापारा जेपी नगर छावनी निवासी नितेश गिरी (22 साल) मिला। उसने उन लड़कों से पैसे की मांग की। जब राजू और उसके दोस्त ने पैसे देने से मना कर दिया तो नितेश ने गाली गलौज कर उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और सूरज के गर्दन में टिका दिया। जान से मार देने की धमकी देकर उसने दोनों लड़कों की तलाशी ली और 1400 रुपए लूटकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 397 के तहत लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शिकायत के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला तो उन्हें घटना होते दिखी। फुटेज से लूट के आरोपी की पहचान नितेश गिरी के रूप में हुई। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नितेश को छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।