देश एवं प्रदेश की उन्नति में मजदूरों का है महत्वपूर्ण योगदान: देवेंद्र यादव

देश एवं प्रदेश की उन्नति में मजदूरों का है महत्वपूर्ण योगदान: देवेंद्र यादव

भिलाई। वार्ड 40 छावनी में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर भिलाई नगर विधानसभा राजीव युवा मितान क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित होकर श्रमिक  साथियों के बीच उनके साथ बोरे बासी का आनंद लिया एवं श्रमिकों का सम्मान किया। छावनी मैं आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रमिकों ने उपस्थित होकर विधायक देवेंद्र यादव के साथ बोरे बासी का सेवन किया। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन श्रम वीरों के सम्मान के लिए है। विभिन्न क्षेत्रों में श्रमिक अपना योगदान दे रहे हैं। प्रदेश एवं देश की उन्नति में श्रमिक भाइयों का महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए आज श्रम वीरों का सम्मान करना गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों का अनेकों योजनाएं आने से सभी कामगार भाइयों को एवं उनके परिवार को जीवन स्तर में सुधार आया है। अनेकों जन कल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है।राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक सौरभ दत्ता ने कहा  कि राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार अपनी सहभागिता दे रही है एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज के दिन अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर बोरे बासी खाने की परंपरा है उसे पालन करते हुए सभी निर्वाह कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र यादव , मितान क्लब के समन्वयक सौरभ दत्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी पटेल ,एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज खान, विधायक प्रतिनिधि डी काम राजू ,क्लब के छावनी अध्यक्ष अशफाक, रोमन सेन ,रामायण कोंडा राव  आदि उपस्थित थे।