भिलाई: बुजुर्ग से मोबाइल लूटकर भागने वाले आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से लूटे गए मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर बाइक बरामद 

भिलाई: बुजुर्ग से मोबाइल लूटकर भागने वाले आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। भिलाईनगर पुलिस ने बुजुर्ग से मोबादल लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को प्रार्थी जले सिंह उम्र 65 साल निवासी सेक्टर 09, सड़क 30 भिलाई ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि 31.10.2022 को रात्रि करीबन 8.45 बजे जब वह खाना खाकर अपने घर के पास सड़क 30 में टहलते हुए मोबाईल से बात कर रहा था तभी कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी के नजदीक आकर उसके हाथ में पकड़े मोबाइल  को लूटकर ले गया है। जिसकी सूचना पर थाना भिलाई नगर में अपराध  क्रमांक 562/2022 कायम किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग संजय ध्रुव  एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा   के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी के लिए टीम बनाई गई। पुलिस ने आरोपी इमरान खान पिता सलाउदीन खान उम्र 20 साल निवासी कैंप-1 भिलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।  आरोपी  से लूटे गए  मशरूका  सैमसंग कंपनी का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज पल्सर को बरामद किया किया गया है।